संसार की किसी भी धर्म पुस्तक में नारी की महिमा का इतना
सुंदर गुण गान नहीं मिलता जितना वेदों में मिलता हैं किन्तु अभी भी कुछ समाज और धर्म में नारी को अपना स्थान बनाने के लिए आन्दोलन करना पड़ रहा है,
कुल की रक्षक कुल देवी, को अपने अधिकारों अपनी धार्मिक,सामाजिक स्वतंत्रता तो दूर
की बात अपनी आस्था के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है| आखिर क्यों? क्या भगवान सिर्फ चंद
गिने चुने तथाकथित धार्मिक बाबाओं, मौलानाओं, पादरियों की जागीर है?
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: ।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला:
क्रिया:।। यह मनुस्मृति का श्लोक है
अर्थात जिस कुल में नारियो कि पूजा, अर्थात सत्कार होता हैं, उस कुल में दिव्यगुण, दिव्य
भोग और उत्तम संतान होती हैं और जिस कुल में स्त्रियो कि पूजा नहीं होती, वहां उनकी सब क्रिया निष्फल
हैं। किन्तु इन से दूर यह नकली धर्म गुरु वेद व् अन्य ग्रन्थों का नाम लेकर अपना
सिक्का व्यवसाय चला रहे है|
कभी-कभी तो लगता है कि जैसे अभी तक धर्म इनका गुलाम हो? क्या धार्मिक आस्था निज मनोरंजन, निज स्वार्थ, और निज उपासना के लिए बनाई गयी व्यवस्था है? इस हफ्ते दो समाचार सामने आये एक तो महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर के चबूतरे में पूजा करने के अधिकार के लिए महिला श्रद्धालुओं को अभियान चलाना पड़ रहा है| दूसरा मुंबई में हाजी अली दरगाह के महिला प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की मांग कर रही मुस्लिम महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। दोनों जगह कारण कुछ इस प्रकार बताये जिसकी वजह से इन महिलाओं को प्रतिबंधित किया गया| मौलाना अंसार रजा के अनुसार इस्लाम के अन्दर मजार पर जाना पाबंदी है, शरियत के अनुसार यह गुनाह है, इसका कारण भी उन्होंने कुछ अजीब बताया कि यदि इस्लाम में महिलाएं मस्जिद या मजार पर जायेगी तो वहां उपस्थित पुरुष समाज की नियत खराब होती है जिस कारण महिलाएं पर पाबंदी है| दूसरा तरफ शनि महाराज के चबूतरे को लेकर मंदिर प्रशासन का कहना है कि शनि चबूतरा पवित्र है जो महिलाओं के प्रवेश से अपवित्र हो जायेगा| आखिर क्यों? क्या नारी माँ के रूप में अपवित्र है? या नारी बहन के रूप में अपवित्र है? पत्नि के या बेटी के रूप में अपित्र है? यदि इनमे से कोई नहीं तो धर्म के ठेकेदारों को कोई हक नहीं है नारी को अपवित्र समझने का! कोई हक नहीं है उन्हें धार्मिक स्थानों पर जाने से रोकने का नारी ही तो सभ्यता की जननी है|

बहुत पहले एक कथन सुना था कि परम्पराएँ फल की तरह होती है जब जन्मते है खट्टे
और कडवे होते है| बडे होने पर पकने पर स्वादिष्ट और मीठी लगते है किन्तु जो बच
जाते है वो सड जाते है आज बहुत सारी धार्मिक परम्पराएँ सड गयी है उन्हें बाहर का
रास्ता दिखा देना चाहिए और हमारा मानना है यह काम धार्मिक गुरु करे तो ही अच्छा है
वरना कभी जनता संस्कृति के पेड़ से छेड़छाड़ न कर बैठे? क्योंकि जिस प्रकार गुरुवार को मुस्लिम महिला समूहों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने
हाथों में तख्तियां लेकर ऐतिहासिक दरगाह के मुख्य स्थल में महिलाओं को प्रवेश देने
की मांग की। उसे देखकर लगता है आने वाले समय में नारी को
समाज से पहले धर्म के ठेकेदारों से धार्मिक समानता की जंग जीतनी पड़ेगी?......Rajeev choudhary
No comments:
Post a Comment